आलू चेहरे की समस्याओ का समाधान
आलू से करे ऐसे दोस्ती
आलू एक काफी सामान्य सब्जी है जिसका प्रयोग नियमित तौर पर कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है। पर हममें से कई लोगों को यह पता नहीं होता कि इस सब्जी की सहायता से आपकी सुन्दरता में भी निखार आ सकता है। ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से आप आलू की सहायता से सुन्दरता प्राप्त कर सकते हैं।
आलू का सबसे जरूरी हिस्सा है स्टार्च इससे बेजान त्वचा में जान आती है। स्टार्च के साथ साथ इसमें है पोटैशियम, विटामिन B6 और विटामिन C जो एंटीऑक्सीडेंट्स का काम करता है और त्वचा को निखारता है।
चेहरे के निशानों के लिए
एक ताज़ा आलू लें और उसका रस निकालें। अब एक चम्मच आलू का रस, दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसका मिश्रण बना लें। चेहरे पर समान रूप से इस मिश्रण को लगाएं। 10-15 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह मास्क, चेहरे पर जो भी निशान हैं, उन्हें हल्का करता है और आपको साफ त्वचा देता है।
त्वचा के रंग को साफ करने के लिए
एक आलू लें और ब्लेंडर की मदद से इसका पेस्ट बनाएं। इस आलू पेस्ट का एक चम्मच और नींबू के रस का एक चम्मच साथ मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं। यह प्राकृतिक चेहरे की ब्लीच के रूप में काम करता है और आपकी त्वचा के रंग को हल्का करता है। इसे 10 से 15 मिनट के बाद धो ले ।
दाग धब्बे हटाने के लिए
चेहरे के काले दाग धब्बे मिटाने के लिए कसे हुए आलू को दाग धब्बों पर लगाएं और 10 मिनट बाद धों लें। दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए ऐसा एक महीने तक करें।
आलू है सनबर्न का इलाज
आलू सनबर्न का इलाज भी है। आलू का टुकड़ा लें और सनबर्न वाले स्थान पर 5 मिनट के लिए इसे रगड़ें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
आलू में हैं एंटी-एजिंग गुण
एक चम्मच आलू का पेस्ट लें और उसमें एक चम्मच दही मिलाएं। अच्छी तरह से दोनों सामग्री मिलाएं। 30 मिनट के लिए इस मिश्रण को अलग रखें। उसके बाद चेहरे पर मिश्रण को लगाएं। आलू में विटामिन बी-6 है जिसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह चेहरे के लिए एक अच्छे एंटी-एजिंग मास्क के रूप में काम करता है।

Comments
Post a Comment